फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   block

खलीलाबाद ब्लॉक में प्रधान और लिपिक भिड़े

Tue, 28 Sep 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
block
प्रभारी सीडीओ के समझाने पर माने धरने पर बैठे प्रधान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को सिकरी गांव के प्रधान अनिल देव चौधरी और वरिष्ठ लिपिक विंध्यवासिनी शुक्ला के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गया। जिससे ब्लॉक परिसर में अफरा- तफरी मच गई। नाराज प्रधान ब्लॉक गेट के पास धरने पर बैठ गए। सूचना पर प्रभारी सीडीओ दुर्गा दत्त शुक्ल मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझाया बुझाकर लौट गए।

सिकरी के प्रधान अनिल देव चौधरी का आरोप है कि वह मंगलवार को साढे बारह बजे खलीलाबाद ब्लॉक में टीए का स्थानांतरण कराने के संबंध में बीडीओ के कार्यालय पहुंचे। बीडीओ के कक्ष में पहुंचे तो अंदर वरिष्ठ लिपिक विंध्यवासिनी शुक्ला बैठे मिले। पूछताछ करने पर विंध्यवासिनी शुक्ला ने उन्हें चले जाने को कहा। उसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। जब तक वह कुछ समझ पाते तक कई ब्लॉक कर्मी पहुंच गए। आरोप है कि ब्लॉक कर्मियों ने उन्हें अपशब्द कहते हुए मारापीटा। वहीं लिपिक विंध्यवासिनी शुक्ला ने कहा कि वह बीडीओ के कक्ष में कुछ सहयोगियों के साथ बैठ कर काम कर रहे थे। उसी दौरान प्रधान अनिल देव चौधरी पहुंचे। आरोप है कि प्रधान अनिल देव अपनी बात कहे तो उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा गया। उसी से नाराज होकर प्रधान अनिल देव चौधरी उन्हें अपशब्द कहते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। घटना के बाद प्रधान अनिल देव चौधरी अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए। बाद में दूसरे पक्ष के लिपिक विंध्यवासिनी शुक्ला भी कोतवाली पहुंचे। कुछ गणमान्य लोगों की मध्यस्थता करने पर दोनों पक्षों में सुलह -समझौता हो गया। प्रभारी सीडीओ डीडी शुक्ला ने कहा कि किसी बात को लेकर लोगों में कहासुनी हो गई थी। ऐसी घटना की पुुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। दोनों पक्षों को समझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed