फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   block development meeting

Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 10 करोड़ के विकास योजनाओं की मंजूरी

Sat, 27 May 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 27 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
block development meeting
खलीलाबाद ब्लॉक में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यो की बैठक को संबोधित करते बीडीओ।संवाद
संतकबीरनगर। क्षेत्र पंचायत खलीलाबाद की बैठक शनिवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें करीब 10 करोड़ के विकास योजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा, राम सुरेश चौरसिया सहित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक में प्रतिभाग करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। इसके बाद बैठक के सर्व सम्मति से लगभग 10 करोड़ के विकास की योजनाओं पर मुहर लगाई गई। खंड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी ने पिछली कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, राज्य वित्त, शादी अनुदान, पौधरोपण, इंडिया मार्का हैंडपंप रीबोर सहित अन्य पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार योजनाओं का क्षेत्रवासियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। गांव को अब स्मार्ट गांव के तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। सभी गांव स्मार्ट गांव की तरह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य वित्त व 15 वां वित्त में कुल लगभग 10 करोड़ की कार्य योजनाओं को अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रमिला देवी ने मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों को विकास का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य अपनी कार्य योजना समय से उपलब्ध करा दें, जिससे विकास कार्य को और गति मिल सके। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने कहा कि ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मान सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इस दौरान एडीओ नीतू शुक्ला, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश चौधरी, रविंद्र यादव, परमवीर पासवान, अनुज कुमार सिंह, संदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, रामसनेही गुप्ता, श्रीकांत यादव, भोला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed