फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BLO will be punnished if complaint recive

शिकायत मिली तो बीएलओ पर होगी कार्रवाई

Thu, 26 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 26 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त पीके सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


 इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही कहा कि हर पोलिंग स्टेशन पर बीएलओ एवं संबंधित अधिकारी के नाम बूथ संख्या तथा मोबाइल नंबर अवश्य चस्पा किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि यदि किसी तरह की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।
कमिश्नर से बताया कि फोटो युक्त निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में उन्हें रोल प्रेक्षक का दायित्व मिला है।

उन्होंने प्रगति की जानकारी एवं समस्याओं के संबंध में समीक्षा    की और जनप्रतिनिधियों के   सुझावों को सुना तथा उनके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान बूथों का निरीक्षण अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बीएलओ को फार्म छह, सात व आठ उपलब्ध करा दिया जाए। अब तक के अभियान में प्राप्त फार्मों को भी बीएलओ समय पर उपलब्ध करा दें। निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम निरंतर क्रियाशील रखा जाए और इसमें प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर में अंकित किया जाए।

पावती की सूचना सर्वप्रथम शिकायतकर्ता को दें तथा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्रमुखता के आधार पर किया जाए। इसके अतिरिक्त एसएमएस से एवं आन लाइन शिकायतों की भी फीडिंग कर उसका निस्तारण कराया जाए।
उन्होंने कहा कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।

जिलाधिकारी डॉ. सरोज कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में निर्वाचन कार्यों को प्रमुखता के आधार पर कराया जा रहा है।

बैठक में जावेद खान, झिनकान प्रसाद, रामललित चौधरी, हरजीत कौर, पुलिस अधीक्षक बीपी श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी कमला प्रसाद यादव, अंजनी कुमार मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।


बैठक के बाद मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ खलीलाबाद विकास खंड के मतदेय स्थल ग्राम पटखौली के बूथ का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि जिनकी उम्र 18 वर्ष की हो गई है, उनका फार्म छह एवं अन्य अभिलेख के साथ कार्यालय में जमा करावें ताकि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके। निरीक्षण में सब कुछ      ठीक-ठाक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed