{"_id":"58b5bdbb4f1c1b3f06830f34","slug":"bku-s-perform-at-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
sant kabir nagar
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
भाकियू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने पौली ब्लाक के चहोडा सुखमी चौरा गांव के अग्निपीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने की मांग की। साथ ही किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्ष पंडित जर्नादन मिश्र के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पौली ब्लाक के चहोडा सुखमी चौरा गांव में भीषण अग्निकांड से किसान परिवारों को भारी क्षति हुई है। कहा कि लोगों के रिहासयी मकान जल जाने से उनके परिजन खुले में रहने को मजबूर हैं। भोजन का इंतजाम भी नहीं है। कहा कि प्रशासन ने कंबल वितरण करने के अलावा किसी तरह की सहायता नहीं दी गई।
प्रशासन को इन गरीब किसानों की स्थिति को देखते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। साथ ही जिन परिवारों के रिहायसी आवास जल गए है, उन्हें आवासीय योजना के तहत आवास दिया जाए। प्रदर्शन के दौरान मंडल अध्यक्ष सुबाषचंद्र किसान, लक्ष्मण पांडेय, राम दरश यादव, दयाराम विश्वकर्मा, इंद्रेश कुमार, हरिहर, शिवशंकर, राम मूरत आदि लोग शामिल रहे।