फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bku

भाजपा सरकार किसान विरोधी : टिकैत

Thu, 12 Dec 2019 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
bku
अतरौरा गांव पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत। - फोटो : KHALILABAD
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किसानों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की
विज्ञापन

लागत-महंगाई को देखते हुए गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का मूल्य होना चाहिए
राष्ट्रीय लोकदल के पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बोले, बंद खलीलाबाद चीनी मिल चालू हो तो चमकेगी किसानों की किस्मत
अमर उजाला ब्यूूूरो
संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत बुधवार को अतरौरा गांव निवासी राष्ट्रीय लोकदल के पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार के घर पहुंचे। जहां भाकियू कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य किसानों से समस्याओं पर चर्चा की।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करा पाने में सरकार पूरी तरह विफल हो रही है। सरकार की ओर से जो पशु आश्रय स्थल खुलवाए जा रहे हैं और उसमें पशुओं को पालने की रुचि रखने वालों को 30 रुपये प्रति पशु दिए जाने की योजना बनाई गई है,वह भी उचित नहीं है।
विज्ञापन

महंगाई व बढ़ी हुए उत्पादन लागत को देखते हुए गन्ने का मूल्य बढ़ाया जाना चाहिए। 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का मूल्य होना चाहिए। पराली जलाने के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। फसली ऋण पर बीमा प्रीमियम न लेकर फसल के लिमिट पर बीमा प्रीमियम काटा जा रहा है। बैंकों के लूट से किसानों को बचाया जाना जरूरी है। विधवा और वृद्धा पेंशन की राशि बढ़ा कर 1500 रुपये माह की जाए। किसानों को पेंशन के रूप में 5000 रुपये प्रति माह दिया जाए तो उनकी आर्थिक स्थिति सुधरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद के पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान,नौकरीपेशा और छात्र सभी परेशान हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है और उस पर अंकुश लगाने में सरकार फेल हो रही है। प्याज की कीमत ही देख ले तो महंगाई की हकीकत सामने आ रही है। खलीलाबाद की बंद चीनी मिल को चालू कराने की दिशा में अब तक कोई सार्थक पहल नहीं हो रही है। यहां किसानों के लिए यदि खलीलाबाद में चीनी मिल चालू हो तो वरदान साबित होगी। इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्रा, अजय सिंह सैंथवार, वीरेंद्र चौहान, रामनवल शर्मा, रमाकांत चौधरी, प्रदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed