{"_id":"68c5b6fc66056e55ce012a14","slug":"bjp-will-organize-various-programs-under-seva-pakhwada-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-138373-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित करेंगी विविध कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित करेंगी विविध कार्यक्रम
Sat, 13 Sep 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यशाला का आयोजन हुआ
संतकबीनगर। सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर नगर के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से लेकर दो अक्तूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक कार्यक्रम चलेगा।
इसमें ब्लड डोनेशन, मोदी जी के कृतियों की प्रदर्शनी, स्वच्छता अभियान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती सहित विभिन्न कार्यक्रम बूथों पर एवं जिला कार्यालय पर आयोजित होंगे। नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने कहा कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवारा में भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी द्वारा स्वच्छता अभियान से लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ संगोष्ठी का आयोजन करेगी। संचालन नगर महामंत्री कन्हैया वर्मा ने किया। कार्यक्रम में नगर प्रभारी अर्जुन चौधरी, ब्रह्मनंद पांडेय, सचिन राय, मुकेश गौड़, मुरलीधर जायसवाल, सुधांशु सिंह, देवी प्रसाद पांडेय, राधेश्याम जायसवाल, सोहनलाल जायसवाल, सभासद पंकज मिश्रा, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।