फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP victory three MLA seat

तीनों सीटों पर भाजपा की रही बल्ले-बल्ले

Thu, 10 Mar 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
BJP victory three MLA seat
तीनों सीटों पर भाजपा की रही बल्ले-बल्ले
विज्ञापन

खलीलाबाद से अकुंर, मेंहदावल से अनिल और धनघटा से गणेश जीते चुनाव
आरओ ने जीते प्रत्याशियों को दिया जीत का प्रमाणपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव 2022 में जिले की तीनों पर भाजप प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। खलीलाबाद विधानसभा से अंकुर राज तिवारी जहां विजयी घोषित किए गए, वहीं मेंहदावल सीट से भाजपा व निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी अनिल कुमार त्रिपाठी और धनघटा सुरक्षित सीट से भाजपा के गणेशचंद्र चौहान के सिर पर जीत का सेहरा बंधा है।
खलीलाबाद सीट से कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कुल 39 चरण में मतों की गणना इसमें भाजपा के प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी को 76060 मत मिले। जबकि सपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे को 63250 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू को 58118 मत मिला। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुबोधचंद यादव 25246 मत पाकर चौथे नंबर पर रहे। जबकि पीस पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक डॉक्टर मोहम्मद अय्यूब को 19313 मत हासिल हुए। कांग्रेस प्रत्याशी अमरेंद्र भूषण पांडेय को सिर्फ 1608 मत हासिल हुए। इस प्रकार भाजपा के अंकुर राज तिवारी ने सपा के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे को 12810 मतों के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

मेंहदावल विधानसभा सीट पर कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां भी 39 चरण की मतों की गिनती हुई। इसमें भाजपा व निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी अनिल कुमार त्रिपाठी को 90193 मत मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी जयचंद उर्फ जयराम पांडेय को 84970 मत मिला। तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक मोहम्मद ताबिश खां को 50554 मत हासिल हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी रफीका खातून को 2370 मत पाकर संतोष करना पड़ा। इस प्रकार भाजपा व निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी अनिल कुमार त्रिपाठी ने सपा प्रत्याशी जयराम पांडेय को 5223 मतों से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनघटा सुरक्षित सीट पर 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां कुल 34 चरण में मतों की गिनती हुई। इसमें भाजपा प्रत्याशी गणेशचंद्र चौहान को मत 83241 मिले। दूसरे स्थान पर रहे सपा व सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक अलगू चौहान को 72688 मत मिला। जबकि तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी संतोष बेलदार को 40693 मत हासिल हुए। कांग्रेस की प्रत्याशी शांति देवी को सिर्फ 1971 मत हासिल हुआ। इस प्रकार भाजपा के गणेश चंद्र चौहान ने सपा व सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी अलगू चौहान को 10553 मतों के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed