फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP victory

जनपद के तीनों जिलों में भाजपा ने लहराया परचम

Thu, 10 Mar 2022 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
BJP victory
जनपद के तीनों जिलों में भाजपा ने लहराया परचम
विज्ञापन

25 वें चरण तक पिछड़ने के बाद खिला कमल
- भाजपा प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी ने 13318 मतों से सपा प्रत्याशी को हराया
संतकबीरनगर। जिले की तीनों सीटों पर सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की, लेकिन सर्वाधिक दिलचस्प मुकाबला खलीलाबाद सीट पर देखने को मिला। इस सीट पर 25 वें चरण तक भाजपा प्रत्याशी अंकुरराज तिवारी पिछड़ते नजर आए। 26 वें चरण में उन्हें मामूली बढ़त मिली तो उसके बाद भाजपा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। भाजपा प्रत्याशी ने अंतिम चरण की मतगणना के बाद 13318 मतों से जीत हासिल की। इस सीट पर भाजपा को लगातार दूसरी बार जीत हासिल हुई।

खलीलाबाद विधानसभा की मतगणना के प्रथम चरण में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने बढ़त बनाई, उसकी यह बढ़त 25 वें चरण तक बनी रही। इस चरण तक समाजवादी पार्टी 44065 मत पाकर पहले स्थान पर रही, जबकि भाजपा प्रत्याशी अंकुरराज तिवारी को 43881 मत व बसपा के आफताब आलम को 37416 मिले थे। उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी थी, लेकिन 26 वें चरण में भाजपा प्रत्याशी अंकुरराज तिवारी ने न सिर्फ बढ़त बनानी शुरू की बल्कि आखिरी चरण तक निर्णायक बढ़त बनाए रखीं। कुल 39 चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अंकुरराज तिवारी ने 75807 मत हासिल किया। जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे को 62689 मत प्राप्त हुए। बसपा के प्रत्याशी आफताब आलम को 57785 मत, पीस पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मो. अय्यूब को 19299 मत मिला, जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुबोधचंद्र यादव 25122 मत प्राप्त हुए। वैसे भाजपा ने खलीलाबाद विधानसभा सीट पर 2017 में भी जीत हासिल की थी, उस समय भाजपा प्रत्याशी के रूप में दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने बसपा के मशहूर आलम चौधरी को हराया था। बाद में जय चौबे सपा में शामिल हो गए थे और इस चुनाव में सपा के प्रत्याशी के रूप में मैंदान में उतरे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed