फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP leader protest

सूबे की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपाइयों का प्रदर्शन  

Tue, 07 Jun 2016 12:11 AM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
संतकबीरनगर/ ब्यूरो Updated Tue, 07 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
BJP leader protest
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सूबे में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मथुरा के जवाहरबाग में हुए गोलीकांड की सीबीआई जांच की मांग की। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया गया। 
विज्ञापन


भाजपा के कार्यकर्ता पूर्वांह्न 11 बजे पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि मथुरा के जवाहर बाग में जिस प्रकार से कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था, और अवैध असलहे जमा कर रखे थे, उससे स्पष्ट है कि उन्हें प्रदेश सरकार का संरक्षण प्राप्त था। इस घटना में एसपी सिटी और एसओ की गोली मारकर हत्या कर दी गई यह अराजकता की पराकाष्ठा है।
विज्ञापन


ऐसे में पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच कराए जाने की जरूरत है। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढते हुए अपराध और भूमाफियों की ओर से किए जा रहे कब्जों पर तत्काल अंकुश लगाया जाए। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें प्रदेश के काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव को मंत्रिमंडल से हटाए जाने, बिजली व सिंचाई व्यवस्था ठीक करने आदि मांग भी शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान जगदंबालाल श्रीवास्तव, राकेश सिंह बघेल, राजेश सिंह, छेदी यादव, संजीव राय, दुर्गा पांडेय, श्यामसुंदर वर्मा, बद्री यादव, अंब्रीश राय, सुनीता अग्रहरि, महेंद्रनाथ दुबे, गणेश चौहान, उदयराज यादव, धनंजय पांडेय, शिवाजी शुक्ल, ज्ञानेंद्र मिश्र, दयाराम, पियुष सिंह, हैपी राय, दुर्गा प्रसाद शुक्ल, कमलेश राव गौतम, कमलेश राय, ओरी मिश्रा, हरिकेश चौरसिया, मनीराम यादव, गंगा सिंह सैथवार, पुरुषोत्तम गुप्ता, हेमंत कुमार, सुनील अग्रहरि, दिनेश तिवारी आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed