फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP has taken away the rights of backward people: Kalam

भाजपा ने पिछड़ों का हक छीना है : कलाम

Fri, 30 Dec 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP has taken away the rights of backward people: Kalam
भाजपा ने पिछड़ों का हक छीना है : कलाम
विज्ञापन

पछड़े में सिर्फ यादव नहीं आते, बल्कि 27 जातियां आती हैं
संतकबीरनगर। भाजपा सरकार आरक्षण विरोधी है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। अगर सरकार पहले चेत गई होती तो ऐसी नौबत नहीं आती और निकाय चुनाव समय से होता। भाजपा ने पिछड़ों का हक छीना है। उक्त बातें सपा के पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि समाज में सबकी हिस्सेदारी होती है। सबको अपने हक का अधिकार है। आज आरक्षण छीने जा रहे हैं, कल संविधान भी छीनी जाएगी। आरक्षण मुद्दा फंसाने के लिए भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा आंसू बहाकर सहानुभूति लेना चाहती है। यह सिर्फ दिखावा है। पिछड़े में सिर्फ यादव नहीं आते, बल्कि 27 जातियां आती हैं। आरक्षण के लिए समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक गांव से शहर के चौराहा तक आंदोलन करेगी। सरकार को पिछड़ो को आरक्षण देना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक सोची समझी रणनीति के तहत आरक्षण को खत्म करना चाहती है। सपा की लड़ाई जनता से नहीं सरकार से है। इसके विरोध में समाजवादी पार्टी जेल भरो आंदोलन भी चलाएगी। भाजपा की मोदी-योगी की सरकार देश को तोड़ना चाहती है। भाजपा के एक सांसद आए दिन भड़काऊ भाषण देते हैं, लेकिन सरकार उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed