फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP alliance will cross the target of 400: Premchandra

400 का लक्ष्य पार करेगा भाजपा गठबंधन : प्रेमचंद्र

Sun, 03 Mar 2024 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 03 Mar 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
BJP alliance will cross the target of 400: Premchandra
-राजस्थान के उपमुख्यमंत्री ने की भाजपा कार्यकर्ता के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद्र बैरवा ने रविवार को भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को जाना। कहा कि भाजपा गठबंधन लोकसभा चुनाव में 400 का लक्ष्य पार करेगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की बदौलत केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री रविवार की शाम को खलीलाबाद पहुंचे और लोकसभा क्लस्टर, विधान सभा प्रभारी, विधान सभा संयोजक व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का साख विदेशों में बढ़ी है। आर्थिक रूप से देश मजबूत हुआ है। समाज के हर वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। माहौल पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर केंद्र में पुन: सरकार बनाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, सासंद प्रवीण निषाद, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, प्रभारी अजय सिंह गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के उप मुख्यमंत्री का गोइठहा में स्वागत

मेंहदावल। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री का मेहंदावल विधानसभा क्षेत्र के गोइठहा में विधायक के अनिल त्रिपाठी नेतृत्व में माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत में रामस्वरूप दुबे, भाजपा नेता शिवाजी शुक्ला, प्रशांत मिश्रा, शक्तिमणि त्रिपाठी, आशीष सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed