फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   birth aniversary celebrated of karpiri thakur

जयंती पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर

Mon, 24 Jan 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
birth aniversary celebrated of karpiri thakur
जयंती पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सपा कार्यालय पर सोमवार को समाजवाद के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। गोष्ठी में उनके विचारों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने कभी जातिवादी राजनीति नहीं की। शोषित, दलित एवं पिछडे़ समाज की लड़ाई लड़ते हुए वह कई बार जेल गए। जननायक कर्पूरी ठाकुर महान व्यक्तित्व के धनी थे। सदर विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि उन्होंने आजीवन समाजवाद की लड़ाई लड़ी और जन से जननायक हुए। उनका कार्यकाल सराहनीय रहा है। एमएलसी संतोष यादव सन्नी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री, दशकों तक विधायक और विरोधी दल के नेता रहे। 1952 से वह बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे। राजनीति में इतना लंबा सफर बिताने के बाद जब उनका निधन हुआ तो उनके नाम से एक मकान तक नहीं था। आज ऐसे व्यक्तित्व को हम याद कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, रामभवन शर्मा, जावेद अहमद, आलोक यादव सोनू, रामदरस यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश चंद यादव, श्याम विश्वकर्मा, विनोद यादव, अजीम खान, रामा यादव, शैलेंद्र यादव, राहुल यादव बादल, परवेज अहमद, चंद्र भूषण पांडेय, अजीत सिंह यादव, संतोष दास, इफ्तेखार अहमद, मनोहर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में आल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन ने बनकटिया में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। इस दौरान नंद किशोर नंद, रामनवल शर्मा, शुभनारायण चंद, विद्यानंद, शकुंतला देवी, दिलीप कुमार नंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed