{"_id":"6aac2896610269aa95033d9f","slug":"biometric-update-in-students-aadhaar-cards-is-mandatory-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157451-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विद्यार्थियों के आधार कार्ड में बायोमीट्रिक अपडेट अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विद्यार्थियों के आधार कार्ड में बायोमीट्रिक अपडेट अनिवार्य
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अगर पहला अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट पांच से सात और दूसरा 15 से 17 वर्ष के बीच नहीं कराया गया तो आधार निष्क्रिय हो सकता है एवं बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं।
इसको लेकर बृहस्पतिवार को बीएसए अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में यूडीआईडी के प्रतिनिधि हेमंत मिश्रा के साथ बीईओ की बैठक हुई। इसमें आधार संबंधित समस्त वर्तमान कठिनाइयों पर चर्चा की गई। यूडीआईआई के प्रतिनिधि हेमंत मिश्रा ने कहा कि समस्त बच्चों का आधार अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट से स्कूल प्रवेश, प्रतियोगिता परीक्षा, छात्रवृत्ति और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) का आसानी से लाभ उठाया जा सकता है।
इस अभियान के अंतर्गत उन बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट पूरा करने पर बल दिया जा रहा है, जो 05 वर्ष और 15 वर्ष के हो चुके हैं लेकिन अभी तक अपने आधार में अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट नहीं कराया हैं। यह अपडेट आधार के अंतर्गत आवश्यक है। बच्चों के आधार में अनिवार्य अपडेट हेतु माता-पिता या अभिभावक किसी भी आधार सेवा केंद्र या निर्दिष्ट आधार केंद्र पर जाकर अपने बच्चे का अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट करवा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
ह