फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike riding youth dies after being hit by truck

Sant Kabir Nagar News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 05 Nov 2023 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 05 Nov 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after being hit by truck
मेंहदावल। क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित हनुमानगंज चौराहे पर शनिवार की शाम बाइक सवार युवक चपेट में आकर घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बीएमसीटी मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

एसओ विजय कुमार दुबे ने बताया कि मिश्रौलिया गांव निवासी छोटू पुत्र रामवृक्ष (25) किसी काम से बाइक से हनुमानगंज चौराहे पर आ रहे थे। अभी वह बीएमसीटी मार्ग स्थित चौराहे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगाें ने एंबुलेंस से उनको जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने देखते हुए मृत घोषित कर दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed