फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike riders falling from high breakers, vehicles also getting damaged

Sant Kabir Nagar News: ऊंचे ब्रेकर से गिर रहे बाइक सवार, वाहन भी हो रहे क्षतिग्रस्त

Thu, 05 Oct 2023 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bike riders falling from high breakers, vehicles also getting damaged
नेदुला पटखौली मार्ग पर बना ब्रेकर।संवाद
- वाहनों की गति कम करने की चक्कर में मिल रही बीमारी
विज्ञापन

अफसरों के आवास के पास बने ब्रेकर ज्यादा है खतरनाक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में वाहनों की स्पीड कम करने के लिए सड़कों पर बनाए गए ब्रेकर दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। सड़कों पर बने ज्यादातर स्पीड ब्रेकर बेडौल व ऊंचे हैं और मानक के विपरीत हैं। इस वजह से कई बार दुर्घटनाए भी हाे चुकी हैं। ऐसे स्थानों पर दुपहिया वाहन चालकों को रोज संतुलन खोकर गिरते-संभलते देखा जा सकता है।
खलीलाबाद शहर के तीन किलो मीटर के दायरे में आठ ऐसे ब्रेकर हैं, जो लोगाें के जीवन के साथ वाहनों को भी खराब कर रहे हैं। एसपी आवास के सामने एक ब्रेकर, कलक्ट्रेट के सामने एक ब्रेकर, उसके आगे एक ब्रेकर, नेदुला से विकास भवन जाने वाले मार्ग पर एक ब्रेकर, मगहर नेशनल हाईवे पर ब्रेकर ऐसे जो वाहनाें की गति तो धीमी करते हैं, पर यह ब्रेकर इतने ऊंचे हैं कि वाहन पर बैठा व्यक्ति पूरी तरह से असंतुलित हो जाता है। एक अक्तूबर को कलक्ट्रेट के सामने बने ब्रेकर पर बखिरा का रहने वाला बाइक सवार संदीप का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक लेकर सड़क पर गिर गया। हालांकि उस समय कोई बड़ा वाहन नहीं था, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। उसे हल्की चोट आई। इसके साथ ही 22 सितंबर को नेदुला से विकास भवन जाने वाले मार्ग पर एक ई-रिक्शा ब्रेकर को क्राॅस कर रहा था, उस दौरान ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह पटल गया, उस समय ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी, जिसकी वजह से कोई घायल नहीं हुआ, हालांकि ड्राइवर किसी तरह से बच गया। इसके साथ ही तीन माह पूर्व मगहर के दुर्गा मंदिर के पास एक बाइक सवार ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकरा गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। यह समस्या आम है, लेकिन अधिकारी इससे अनजान बने हुए हैं। वाहन मैकेनिक का कहना है कि इससे वाहन को भी बड़ी क्षति हो सकती है। वाहन सीज होने के साथ ही अन्य समस्या आ सकती है।
विज्ञापन


इन ब्रेकरों से है खतरा
- मेंहदावल जाने वाले मार्ग पर एसपी आवास के सामने बना ब्रेकर ऊंचा है।
- कलक्ट्रेट के सामने भी ब्रेकर है जहां पर बाइक सवार का संतुलन बिगड़ जाता है।
- नेदुला से विकास भवन जाने वाले मार्ग पर बना ब्रेकर वाहन को पूरी तरह से हिला देता है।
- डीघा के पास सर्विस लेन पर बना ब्रेकर जिसमे ब्रेकर के बीच में गड्ढा भी है, जो काफी खतरनाक है।
- मगहर के पास हाईवे पर बना ब्रेकर वाहनों गति धीमा करता है पर खतरा बना रहता है।

ब्रेकर से बाइक में आती है दिक्कत
बार-बार स्पीड ब्रेकर से गुजरने पर टकराकर चेचिस टूटने का खतरा रहता है। ब्रेक लगने के बाद सॉकर लीक होने के साथ टूट सकता है। इसके साथ बार-बार गेयर बदलने पर चैन स्पाॅकिट खराब हो जाता है। इससे वाहन को बड़ा नुकसान होता है। इसके साथ ही हेंडिल में भी आवाज आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कलीम खान, बाइक मैकेनिक

झटका लगने से कमर में होता है दर्द
किसी को भी अगर बार-बार झटका लगता है तो उसके कमर में दर्द शुरू हो जाता है, इसके साथ ही कई प्रकार की बीमारी हो सकती है। ब्रेकर पर झटका लगने पर रीढ की हड्डी सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। इससे कमर की हड्डी व नसो में खिंचाव, पैर में खिंचाव, गर्दन में परेशानी होती है। अगर बाइक से अचानक गिर गए तो ब्रेन हेमरेज भी हो सकता है। इस वजह से संभल कर चले।
डॉ एलसी यादव, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल

जहां-जहां पर ब्रेकर ऊचे है उसे सही किया जाएगा, जिससे की लोगों को आवागमन में समस्या न हो, इसके साथ ही रबर के ब्रेकर लगाए जाने पर जोर दिया जाएगा।
- राकेश पांडेय, एक्सइएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed