फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike rider injured by DPRO's vehicle, referred

Sant Kabir Nagar News: डीपीआरओ की गाड़ी से बाइक सवार घायल, रेफर

Sat, 15 Mar 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 15 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rider injured by DPRO's vehicle, referred
सिद्धार्थनगर के ध्यानार्थधनघटा। महुली क्षेत्र के नोकता गांव के तिराहे के निकट सिद्धार्थनगर जिले में तैनात डीपीआरओ की निजी स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले में तैनात डीपीआरओ पवन कुमार का परिवार होली पर्व पर घर आजमगढ़ गया हुआ था। शनिवार को निजी कार से सिद्धार्थनगर लौट रहा था। जैसे ही कार नाथनगर-धनघटा मार्ग पर नोकता गांव के निकट पहुंची। इसी दौरान गांव के विश्वनाथ पुत्र कन्हैया यादव की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक समेत विश्वनाथ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर बाइक चालक विश्वनाथ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दुर्घटना में प्रयुक्त कार और चालक को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा कि वाहन में डीपीआरओ मौजूद नहीं थे, उनका परिवार आजमगढ़ से सिद्धार्थनगर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed