{"_id":"624b24c875238a5d8b683fce","slug":"bike-rider-dies-in-accident-student-injured-khalilabad-news-gkp432191185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, छात्रा घायल
विज्ञापन

बेलहर। क्षेत्र के बभनी चौराहे के पास पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी छात्रा घायल हो गई। घायल छात्रा को सीएचसी मेंहदावल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बनखोरिया गांव निवासी 18 वर्षीय आशीष कुमार उपाध्याय पुत्र चंद्रनाथ सोमवार को अपनी बहन की सहेली व बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा को बाइक से परीक्षा दिलाने बेलहर के मोहन धनसीरा महाविद्यालय में ले गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद वे वापस आ रहे थे। अभी दोनों बभनी चौराहे के पास पहुंचे ही थे, उसी दौरान दुर्गजोत की तरफ से तेज गति से आए पिकअप की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए।
घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने आशीष कुमार उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पीड़ित के घर कोहराम मच गया। युवक के मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल था। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।