फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike rider dies after being hit by vehicle, another injured

Sant Kabir Nagar News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Sun, 04 Feb 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 04 Feb 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by vehicle, another injured
- नेशनल हाईवे स्थित मगहर के दुर्गा मंदिर के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित दुर्गामंदिर चौराहे पर रविवार की शाम एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे नेशनल हाइवे अथारिटी ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल खलीलाबाद भेजा। जिसमें एक युवक की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज जारी है।


चौकी इंचार्ज उदयशंकर द्विवेदी ने बताया कि गोरखपुर के घोसीपुर मुहल्ला थाना तिवारीपुर निवासी अयूब सनानी पुत्र अबू मोहम्मद (उम्र 40 वर्ष) और जैद पुत्र मुजीबुर्रहमान (उम्र 32 वर्ष) गोरखपुर शहर के नखास मोहल्ला निवासी थाना कोतवाली बाइक से खलीलाबाद से गोरखपुर अपने घर जा रहे थे। अभी वह मगहर के हाइवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान जैद की मौत हो गई। जबकि अयूब सनानी पुत्र अबू मोहम्मद का इलाज चल रहा है। इस मामले में परिजनों को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed