फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike rider dies after being hit by truck

Sant Kabir Nagar News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sat, 11 Nov 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by truck
मगहर। कोतवाली क्षेत्र मगहर नेशनल हाईवे स्थित रैना पेपर मिल के पास शुक्रवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। घायल युवक को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भेजा। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज उदयशंकर द्विवेदी ने बताया कि महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर निवासी आकाश यादव पुत्र मोहनलाल अपने फुफेरे भाई गोरखपुर जिले के थाना हरपुर बुदहट ग्राम बिगही निवासी प्रमोद यादव पुत्र सतई यादव के साथ बाइक से खलीलाबाद से सहजनवां की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह रैना पेपर मिल के आगे पहुंचे ही थे कि किसी ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। बाइक चालक प्रमोद यादव ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा आकाश यादव घायल हो गया। सूचना पर हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस खलीलाबाद भेज दिया है। वहीं घायल आकाश यादव को इलाज के जिला अस्पताल भेजा है। घटना की सूचना परिजनों को दे दिया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed