{"_id":"64174f9ffa1bb56a6808ad23","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-bus-khalilabad-news-c-7-1-91423-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बस की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बस की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
Sun, 19 Mar 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। शनिवार की देर शाम राम जानकी मार्ग पर प्रसादपुर गांव के पास निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना से पीड़ित परिजन गमगीन थे।
धनघटा क्षेत्र के सुरैना गांव निवासी 32 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र फूलचंद अग्रहरि शनिवार की शाम किसी कार्य से बाइक से हैंसर बाजार गए थे। वह देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही प्रसादपुर गांव के पास पहुंचे, उसी दौरान सामने से गुजरी तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में आ गए।
हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जुटे आस-पास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से परिजन सकते में आ गए। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि शव को रविवार को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। इस मामले में निजी बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।