फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike of teenagers returning after offering Namaz collided with DCM, one dead

Sant Kabir Nagar News: नमाज अदा कर लौट रहे किशोरों की बाइक डीसीएम से भिड़ी, एक की मौत

Thu, 11 Apr 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 11 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bike of teenagers returning after offering Namaz collided with DCM, one dead
- शहर की पुरानी सब्जी मंडी के पास हुआ हादसा, दो घायल
विज्ञापन

- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के पुरानी सब्जी मंडी में खड़े डीसीएम में बृहस्पतिवार की सुबह नमाज अदाकर लौट रहे बाइकसवार तीन किशोर पीछे से जा भिड़े। घायलावस्था में तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया।
पुलिस व परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी रेहान (17 वर्ष) पुत्र उस्मान अली ईद की नमाज अदा करने के बाद शहर में आ रहे थे। साथ में गांव के ही मेहसन हसन व अफशर बाइक पर सवार थे। बरदहिया बाजार दुर्गा मंदिर से होकर शहर में आने के दौरान पुरानी सब्जी मंडी के पास सुबह 8:30 बजे पहले से ही खड़े डीसीएम में बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में रेहान को काफी गंभीर चोट आई। जबकि बाइक सवार मेहसन व अफशर भी चोटिल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने रेहान को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि मेहसन व अफशर का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट होता तो बच जाती जान
पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइकसवार किशोर घटना के समय हेलमेट नहीं पहने थे। ईद की नमाज अदा करने के बाद गांव व आसपास के लोगों से मिलकर तीनों बाइक पर सवार होकर शहर में मित्रों को ईद की मुबारकबाद देने के लिए निकले थे। इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। पुरानी सब्जी मंडी के पास पहले से ही खड़े डीसीएम में जाकर टकरा गए। घटना में जहां बाइक क्षतिग्रस्त हुई वहीं पर तीन में से एक किशोर की मौत हो गई।

रेहान की मौत से मातम में बदली ईद की खुशियां

संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार की सुबह बाइकसवार तीन दोस्त ईद की खुशियों में शामिल होने के लिए खलीलाबाद आए थे, लेकिन डीसीएम में भिड़ने के बाद एक की मौत और दो घायल हो गए। इसमें रेहान की मौत के बाद परिवार में ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। 17 साल के बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया निवासी उस्मान का एक बेटा और दो बेटी है। जिसमे बड़ी बेटी नेहा खातून है। इसके बाद बेटा रेहान है। रेहान गांव के विद्यालय से कक्षा आठ पास किया था और नौवीं में नामांकन के लिए विद्यालय ढूढ़ रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह रेहान घर से कहकर निकला कि वह नमाज अदा करने के बाद खलीलाबाद में जाकर मेला देखेगा। घर पर ईद मनाए जाने को लेकर पकवान आदि बन रहे थे। सुबह नौ बजे के करीब रेहान की मौत की सूचना जैसे ही परिवार को मिली तो कोहराम मच गया। हर कोई सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचा। रेहान की मां अमीना खातून बेटे की माैत से गमगीन हो गईं। वहीं रेहान की दोनों बहनें भाई की मौत से बदहवास हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर शव देखकर हर कोई उदास था। पिता उस्मान बीमारी की चलते पोस्टमार्टम हाउस तक नहीं आ पाए थे। पिता का कहना था कि एक बेटा था उसे भी भगवान ने छीन लिया। काश बेटा खलीलाबाद न गया होता तो उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed