फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike collided head-on, five injured

Sant Kabir Nagar News: बाइको की आमने-सामने टक्कर, पांच घायल

Thu, 17 Aug 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 17 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bike collided head-on, five injured
- दुधारा क्षेत्र के सेहुआ कोइलसा गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित सेहुड़ा-कोइलसा गांव के बीच बने पुल के पास बुधवार को दो बाइकों की टक्कर में एक पांच वर्षीय मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों का पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया है। एक बाइक पर चार लोग सवार रहे। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। मौके पर पहुंचे परिजनों एक घायल को निजी वाहन से बस्ती लेकर चले गए और शेष अन्य घायलों को स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां भेजा गया। डाक्टरों ने स्थिति गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बुधवार को दिन में 11 बजे के करीब महुआरी गांव निवासी बाइक चालक 24 वर्षीय पवन कुमार पुत्र सुखराम गांव के ही लगभग 21 वर्षीय पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय सिरजन और उनकी भाभी 27 वर्षीय शीला देवी पत्नी रमेश कुमार व रमेश कुमार के पांच वर्षीय पुत्र रितिक कुमार को एक ही बाइक पर लेकर बाघनगर जा रहे थे, इसी दौरान सेहुड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय अदनान पुत्र जाकिर हुसैन बाइक से सेमरियावां की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

सेहुड़ा- कोइलसा गांव के बीच बने पुल पर दोनों बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान अदनान पुत्र जाकिर का पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया तथा एक हाथ भी फ्रैक्चर होने के साथ चेहरे पर भी काफी गंभीर चोटें आईं। पवन पुत्र सुखराम का एक पैर फ्रैक्चर हो गया तथा पवन पुत्र सिरजन का पैर भी जख्मी हो गया। वहीं शीला देवी के सिर में चोटें आई हैं। इसके साथ ही पांच वर्ष मासूम के चेहरे पर भी काफी खरोंच आईं हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed