फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bigramir-Agaya road turns into potholes, people worried

Sant Kabir Nagar News: बिगरामीर-अगया मार्ग गड्ढों में तब्दील, लोग परेशान

Mon, 18 Sep 2023 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bigramir-Agaya road turns into potholes, people worried
बिगरामीर-तिलजा-अगया मार्ग बदहाल।संवाद
अधिकारियों से की फरियाद पर नहीं भरे गए गड्ढे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। ब्लॉक क्षेत्र के बिगरामीर-तिलजा-अगया मार्ग बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैैं। जिस कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। इधर, बारिश के चलते गड्ढों में पानी भर जाने और कीचड़ होने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं।

बिगरा मीर से तिलजा होकर अगया जाने वाले मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। यह मार्ग बिगरामीर चौराहे पर टेमारहमत-सेमरियावां मार्ग को जोड़ता है। छह किलोमीटर मार्ग पर करीब चार किलोमीटर तिलजा गांव तक सड़क खराब है। हल्की बारिश होने पर सड़क में बने गड्ढों में पानी भर जाता है। जगह-जगह मार्ग धंस गया है। जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह सड़क बिगरामीर, बोहोरवापुर से होते हुए तिलजा, अगया होकर जिला मुख्यालय तक जाती है। तिलजा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का गांव भी है। इसके साथ ही अगया में हर साल सूफी निजामुद्दीन की मजार पर हजारों जायरीन जाते हैं। इस मार्ग पर कई हाईस्कूल, इंटर कॉलेज भी स्थित है। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत कराने के लिए जिम्मेदार गंभीर नहीं है। लोगों का कहना है कि तीन साल पहले सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए मरम्मत किया गया था, लेकिन गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। क्षेत्र के निवासी एवं ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष इनायतुल्लाह कुरैशी, मोहम्मद शहबाज, मोहनलाल आनंद आदि ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश पांडेय ने कहा कि बरसात के दौरान सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed