फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Big vehicles could not enter the city due to diversion

Sant Kabir Nagar News: डायवर्जन के चलते शहर में नहीं जा सके बड़े वाहन

Fri, 08 Nov 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 08 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Big vehicles could not enter the city due to diversion
संतकबीरनगर। शहर में पक्का पोखरा के पास अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लगने वाली भीड़ को देखते हुए मेंहदावल बाईपास, दुर्गा मंदिर बरदहिया के पास से रूट डायवर्ट कर दिया गया था। इससे बड़े वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाए। सात बजे के बाद रूट डायवर्जन हटा दिया गया। उसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन


छठ पर्व पर शहर में सबसे ज्यादा भीड़ पक्का पोखरा के पास होती है। मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक के रास्ते बड़े वाहन आंबेडकरनगर की तरफ जाते है। आजाद चौक के पास ही पक्का पोखरा बना हुआ है। जहां पर व्रती महिलाओं की भीड़ को देखते हुए तीन बजे के बाद रूट डायवर्ट कर दिया गया। इसकी वजह से बड़े वाहन इस मार्ग पर नहीं जा सके। उधर, बरदहिया दुर्गा मंदिर से बड़े वाहनों को नहीं जाने दिया गया। मुखलिसपुर तिराहे से भी बड़ वाहन नहीं जा पए। जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। यातायात पुलिस ने धनतेरस से सबक लेते हुए इस बार व्यवस्था चौक चौबंद कर दी थी ताकि जाम की समस्या न हो। यातायात प्रभारी परमहंस ने बताया कि तीन बजे के बाद बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया था। जिन्हे जरूरत थी, उन्हे सरैया, मोती चौराहा होते हुए धनघटा की तरफ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed