फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bicycle wheel marks seen on the footpath

Sant Kabir Nagar News: पगडंडी पर दिखे साइकिल के पहियों के निशान

Mon, 07 Oct 2024 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bicycle wheel marks seen on the footpath
जांच टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर दी रिपोर्ट, घटनास्थल के पास रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ है पगडंडी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। खलीलाबाद (संतकबीरनगर) में रेलवे ट्रैक पर जिस जगह गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के आगे साइकिल पड़ी थी, वहां दोनों तरफ पगडंडी है। घनी आबादी के बीच स्थित इस जगह पर लोग लाइन पार कर आते-जाते हैं। जांच टीम मौके पर पहुंची तो एक तरफ की पगडंडी पर कीचड़ में साइकिल के पहिए के निशान दिखे। इसी आधार पर टीम ने यह माना है कि कोई व्यक्ति सुबह साइकिल से ट्रैक पार कर रहा होगा। इस दौरान वह ट्रैक के किनारे की झाड़ियों में नित्यक्रिया के लिए चला गया होगा। इसी दौरान ट्रेन आने पर साइकिल टकराई होगी।



रेलवे सूत्रों ने बताया कि जांच टीम ने रिपोर्ट में बताया है कि मगहर व खलीलाबाद के मध्य पोल संख्या 537-21 पर गाड़ी संख्या 19410 से साइकिल टकराने की जानकारी होने पर मुख्य लोको निरीक्षक गोरखपुर पश्चिम चितरंजन कुमार सिंह, जूनियर इंजीनियर रेल पथ पश्चिमी विशेष गोरखपुर अनिल कुमार शुक्ल, यातायात निरीक्षक गोरखपुर प्रदीप कुमार दुबे व उप निरीक्षक खलीलाबाद सन्नी कुमार शर्मा की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटनास्थल के पास एक पगडंडी है, जिस पर साइकिल के पहियों के निशान थे। घटनास्थल घनी आबादी के बीच है। रेलवे लाइन के दोनों तरफ काफी झाड़ियां हैं। दोनों तरफ बरसात का पानी लगा होने से स्थानीय लोग झाड़ियों में नित्यक्रिया के लिए जाते हैं। लोको पायलट ने अपने बयान में बताया कि साइकिल अपलाइन के ट्रैक पर दाहिने तरफ से रखी हुई थी, जिसे देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाया गया। साइकिल इंजन से दूसरे कोच के नीचे दबकर टूटी थी, जिसे लोको पायलट ने ही निकाल कर ट्रेन काे आगे बढ़ाया।
विज्ञापन








मामले में लोको पायलट की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी गई है। ट्रैक पर साइकिल किसने और कैसे रखी, इसकी जांच हो रही है। जल्द ही दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed