फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bhim Army and Azad Samaj Party workers surrounded the collectorate

Sant Kabir Nagar News: भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घेरा कलक्ट्रेट

Wed, 04 Dec 2024 11:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 04 Dec 2024 11:43 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army and Azad Samaj Party workers surrounded the collectorate
संतकबीरनगर। संभल की घटना को लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट का घेराव किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंच गए।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उनकी मांगों को सुना। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। करीब 45 मिनट तक कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर जमे रहे।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता जुलूस लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद ने कहा कि 24 नवंबर को संभल के जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान स्थानीय प्रशासन के गलत नीतियों के कारण वहां दंगा हुआ। इस दंगे में चार युवकों की जान चली गई एवं कई आम नागरिक और पुलिस कर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे कहा कि आज तक लोग संभल में घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। पुलिस के अनुचित रवैये के कारण लोगों में भय बना हुआ है। स्कूल, कॉलेज और बाजार बंद हैं। पुलिस द्वारा अज्ञात के नाम पर घरों में घुसकर निर्दोष लाेगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए। साथ ही अज्ञात के नाम पर निर्दोष लोगों को न फंसाया जाए।

इस दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, महासचिव सरफराज अंसारी, मंडल अध्यक्ष बृभान कुमार, प्रदेश सचिव डॉ. आकिब अंसारी, मंगल सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed