{"_id":"649dbd6308b2e11fe0049b76","slug":"bharatiya-janata-party-khalilabad-news-c-7-1-223752-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घर-घर संपर्क कर गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घर-घर संपर्क कर गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां
Thu, 29 Jun 2023 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
बखिरा में भाजपा के कार्यकर्ताओ ने महाजनसंपर्क अभियान करते हुए।
बखिरा। भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया। इस दौरान नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन मांगा। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बखिरा, बूंदीपार, परतिया, मेडरापार, तरकुलवा, खुटवा, हरदी, बेलहसा, भडारी में जनसंपर्क किया। इस दौरान अर्जुन चौधरी, मनीराम यादव, बालरूप कन्नौजिया, राजू राजभर, राजेश गुप्ता, दयाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार, बृहस्पतिवार को भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व करते हुए इमलीडीहा ग्राम पंचायत में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री राजेश सिंह ने कहा कि नौ वर्ष का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल बेमिसाल रहा। इस दौरान कौशल त्रिपाठी, शक्ति मणि त्रिपाठी, आशीष सिंह, सोहन सिंह आदि मौजूद रहे।