{"_id":"5925c4ac4f1c1bc643535fd4","slug":"bhakiyu-rama-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का धरना जारी
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दूसरे दिन भी खलीलाबाद तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान किसानों की समस्याओं को उठाते हुए निस्तारण की मांग की। धरना के बाद तहसीलदार को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
भाकियू के कार्यकर्ता खलीलाबाद तहसील के अध्यक्ष रमाशंकर यादव के नेतृत्व में तहसील परिसर पहुंचे और धरना पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष पंडित जनार्दन मिश्र ने कहा कि ग्राम सभा पड़रिया में रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इसी प्रकार ग्राम सभा गिरधरपुर व ढेलुआखोर में जमीन की पैमाइश कराने की मांग की गई। इसके साथ ही खलीलाबाद तहसील क्षेत्र में अभी तक सूखा राहत से वंचित हुए किसानों को तत्काल सूखा राहत दिलाने की मांग किया। उन्होंने कहा कि गांवों में महीने में दो दिन रजिस्टर के साथ लेेखपालों को रात्रि निवास करने का निर्देश दिया जाए। ग्राम सभा गिरधरपुर में ध्वस्त विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल करने तथा तहसील क्षेत्र के सभी तालाबों की सफाई कराते हुए पानी भरवाने की मांग किया गया। धरना में इंद्रेश, मुन्नर, रमेश, दयाराम, सदलू, अनिरुद्ध, राधेश्याम, तूफानी, राम कोमल, गनी मुहम्मद, ओम प्रकाश, गुलाबी, फूलमती आदि लोग उपस्थित रहे।