{"_id":"67db0d12eba6d8bb820199c5","slug":"bhakiyu-leaders-met-dm-regarding-the-problems-of-the-area-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-130090-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले भाकियू नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले भाकियू नेता
Wed, 19 Mar 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
मगहर। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार को संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी से मिले। इस दौरान क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर मांग पत्र दिया। इन समस्याओं के निस्तारण का जिलाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया।
भाकियू भानू के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने मांग पत्र में लिखा है कि ग्राम सभा बयारा सहित आसपास के क्षेत्रों में बंदरों का आतंक है। जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही है। बयारा में नया ट्यूबवेल किसान यूनियन और गांव के लोगों के कड़े संघर्ष के बाद लगा है, लेकिन अभी तक बिजली सप्लाई नहीं हो पाई। जिससे किसानों को ट्यूबवेल लगने का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जनपद में नए राशन कार्ड को डिजिटल नहीं किया जा रहा है और न ही पात्र गृहस्थी अथवा अंत्योदय कार्ड में नाम बढ़ोतरी हो रही है।
पूरे जनपद में प्राइवेट समूह द्वारा महिलाओं को लालच देकर रुपये दिए जा रहे हैं। समूह द्वारा 2 प्रतिशत बताकर 18 से 22 प्रतिशत ब्याज की जबरिया वसूली की जा रही है। इसपर तत्काल रोक लगाते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाए और इनके लाइसेंस को रद्द किया जाए। जनपद में हजारों किसानों को किसान सम्मान निधि नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग पत्र में चेतावनी देते हुए कहा कि उपरोक्त समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उनका संगठन बृहद आंदोलन करने के बाध्य होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस दौरान जयपाल मौर्य, रविंद्र सिंह, राम प्रीत चौहान, विजय बहादुर चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।