फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bhakiyu Bhanu group held a panchayat on various issues

Sant Kabir Nagar News: विभिन्न समस्याओं पर भाकियू भानु गुट ने लगाई पंचायत

Fri, 13 Feb 2026 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Bhanu group held a panchayat on various issues
ब्यारा हनुमान मंदिर पर पंचायत लगाते भाकियू कार्यकर्ता-संवाद
-जिलाधिकारी को संबोधित 9 सूत्री मांगपत्र नायब तहसीलदार को सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम ब्यारा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने पंचायत लगाई। संगठन के द्वारा पंचायत स्थल पर पहुंचीं नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी को जिलाधिकारी को संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा।

राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शाम होते ही विद्युत सप्लाई काट दी जाती है। यूपी व सीबीएससी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। ऐसे में विद्युत कटौती न कि जाए। पूरे जनपद में समूह की महिलाओं को लालच देकर ऋण देकर उनसे धनादोहन किया जाता है। दो प्रतिशत ब्याज का बताकर 18 से 22 प्रतिशत ब्याज जबरन वसूला जाता है। इससे तमाम महिलाएं आत्महत्या कर रही हैं। इसकी जांचकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ग्राम सभा बयारा में 6000 की आबादी होने के बावजूद कोई अस्पताल नहीं है। ऐसे में अस्पताल की स्थापना कराई जाए। बंद पड़ी किसान सम्मान निधि बहाल की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों व आसपास के क्षेत्रों में आवारा पशु घूम रहे है जिनसे आए दिन दुर्घटनाओं में वृद्धि होती है। इसके अलावा यह किसान की फसलों को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। इन्हें गोशाला में पहुंचने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जयपाल मौर्य, रविन्द्र सिंह, विश्वम्भर, रामप्रीत चौहान, विजय चौहान, राजेश यादव, हरिकेश यादव, विजय चौहान, हरिओम चौहान, जयहिंद चौहान, रामप्रताप चौहान, धनंजय यादव, ऋषिकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed