फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bhakiu district vice presidents nephew beaten

भाकियू जिला उपाध्यक्ष के भांजे को पीटा

Wed, 20 Jan 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Wed, 20 Jan 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को बरदहिया बाजार में स्थित भेली मंडी के पास भाकियू के जिला उपाध्यक्ष के भांजे की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। बाद में घायल को लेकर लोग कोतवाली पहुंचे। कार्रवाई करने में पुलिस की सुस्ती देख कर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल को मामले की खबर हुई तो वह घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाएं। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन



घनश्याम गांव निवासी एवं भाकियू के जिला उपाध्यक्ष जनार्दन मिश्र का आरोप था कि वह अपने भांजे कुलदीप कुमार के साथ कार से खलीलाबाद जरूरी कार्य से जा रहे थे। भेली मंडी के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी गाड़ी को दाहिने तरफ से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे गाड़ी के आगे की लाइट टूट गई। वाहन को क्षतिग्रस्त देख कर भांजे कसैला गांव निवासी कुलदीप ने विरोध जताया तो ट्रक चालक ने अपने सहयोगी के साथ मिल कर भांजे की पिटाई शुरू कर दी। आरोप था एक व्यक्ति ने भांजे का गला दबा दिया और दूसरे ने ईंट से सिर पर प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बीच-बचाव किया तब जाकर भांजे की जान बची। घायल भांजे को लेकर लोग कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की तो पुलिस कर्मी आनाकानी करने लगे। खबर पर भाकियू के सुभाषचंद्र किसान, महेंद्र चौधरी ,लक्ष्मण पांडेय सहित तमाम लोग पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया।


मामला बिगड़ते देखकर पुलिस कर्मियों ने घायल कुलदीप को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed