फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bhakiu conduct panchyat in mehdawal

भाकियू ने लगाई पंचायत, समस्या समाधान की मांग

Thu, 18 Feb 2021 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
bhakiu conduct panchyat in mehdawal
ब्यारा चौराहा पर भाकियू भानु गुट के द्वारा लगाई गई पंचायत में एसडीएम को ज्ञापन देते कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
भाकियू ने लगाई पंचायत, समस्या समाधान की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम बयारा चौराहे पर बृहस्पतिवार को भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने पंचायत की। जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाया गया। एसडीएम सदर को कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
मुख्य अतिथि एवं भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने कहा कि मगहर से बयारा चौराहा तक व बयारा से पड़रिया गांव को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो गई है। इसके साथ ही मगहर के सूती मिल चौराहे से मोहम्मदपुर कठार गांव तक जाने वाली सड़क भी गड्ढे में तब्दील है। इन सड़कों की मरम्मत कराई जाए। किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को योजना का लाभ दिलाया जाए और मोहम्मदपुर कठार में प्राथमिक विद्यालय खोला जाए।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता सलाहुद्दीन ने कहा कि ग्राम जंगल ऊन में अर्धनिर्मित शवदाह गृह में हुई अनियमितता की जांच कराई जाय। मगहर के हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर व मंझरिया गांव के पास ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी ने कहा कि विद्युत बकाया के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न रोका जाए। पंचायत के पहुंचे एसडीएम सदर राजनरायन तिवारी को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के निस्तारण की मांग की। यहां मौजूद विद्युत निगम व पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंताओं से समस्याओं के निस्तारण करने का निर्देश एसडीएम ने दिया।

इस मौके पर रामबृक्ष पटेल, सुशील त्रिपाठी, जुग्गीलाल गुप्त, सुनील चौधरी, राबड़ी देवी, बाबूराम चौधरी, रामहजूर शर्मा, भुलई प्रसाद, विश्वनाथ प्रजापति, देवेंद्र सिंह, रामप्रीत चौहान, जयपाल मौर्य, राजन श्रीवास्तव, गोलू श्रीवास्तव, अमरनाथ तिवारी, संजय गौतम, रिजवान, हरिराम, अनिल चौहान, अकाली देवी, पानमती देवी, सुखारी देवी, मंजू, गुड़िया, फूलचंद, रामस्नेही गुप्ता, राजाराम, चंद्रभान यादव, विजय तिवारी, भुल्लर प्रसाद, बबलू मिश्र, अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed