{"_id":"65a6ef93d84ff0ff850e4c76","slug":"bhajan-kiratan-upto-22-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-8431-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 22 तक चलेगा भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 22 तक चलेगा भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम
Wed, 17 Jan 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित हुए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर 22 जनवरी तक अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत मंगलवार को विभिन्न मंदिरों रामकथा, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, रामचरित मानस पाठ, रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के नैतिक, सामाजिक और मानव मूल्यों की स्थापना का आदर्श की लोगों को जानकारी दी गई। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशन में सभी नौ विकास खंडों में कार्यक्रम किए गए। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को सभी मंदिरों पर दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। इसके अलावा समस्त कार्यालयों में भव्य सजावट, प्रकाश व्यवस्था भी कराई जाएगी।
डीएम ने सीडीओ संत कुमार को ग्रामीण क्षेत्र तथा एडीएम जय प्रकाश को नगरीय क्षेत्र में कार्यक्रम कराने के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन और अनुश्रवण, सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपद, तहसील और विकास खंडवार समिति का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सौंपे गए दायित्यों का निर्वहन कराना सुनिश्चित करें।