फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   'Bhagwat Katha gives inspiration for good deeds'

Sant Kabir Nagar News: 'भागवत कथा से मिलती है सत्कर्म की प्रेरणा'

Wed, 26 Apr 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 26 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
'Bhagwat Katha gives inspiration for good deeds'
मोलनापुर। टूमपार चौराहे पर चल रहे रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन कथावाचक स्वामी सखी ने रामचरितमानस की महत्ता का बखान किया। उन्होंने कहा कि भगवान को पाने के लिए मन और चरित्र को भगवान के चरणों में समर्पित करना होगा। भागवत कथा जीवन जीने की कला सिखाती है। कथा सुनने से मन को शांति मिलती है।
विज्ञापन

भागवत भक्ति और कथा का मर्म समझाते हुए कहा कि भागवत कथा समाज में प्रेम का संदेश देता है। समाजिक सद्भाव और शांति तथा आपसी भाईचारा के लिए भागवत कथा जरूरी है। कथा श्रवण से कष्ट दूर होते हैं। ईश्वर को पाने के लिए सिर्फ मंदिर में भटकने की जरूरत नहीं है, वह सभी जगह विराजमान हैं। भागवत कथा श्रवण से सत्कर्म करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

इसीलिए कर्म को सबसे बड़े धर्म की संज्ञा दी गई है। भगवान शंकर ने कर्म फलदायक को संरक्षित कर रखा। इस जीवन में अच्छे कर्म कर प्राणी हमेशा के लिए जन्म-मृत्यु से मुक्ति पाकर परमधाम को प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर दयाराम चौधरी, रामचंद्र सिंह, शैलेश सिंह, अर्जुन यादव, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, विशन चौबे मोछू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed