{"_id":"6711524ef76bd1c47e02fc62","slug":"belhar-youth-dies-in-hyderabad-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122425-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बेलहर के युवक की हैदराबाद में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बेलहर के युवक की हैदराबाद में मौत
Thu, 17 Oct 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
- नहाते समय पैर फिसलने से हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। नगर पंचायत बेलहर कला के कड़जवनिया वार्ड नंबर 11 निवासी युवक की हैदराबाद में नहाते समय पैर फिसलने से मौत हो गई।
गुड़िया निषाद ने बताया कि उनके पति राकेश निषाद (45) वर्ष पुत्र रामनैन हैदराबाद में काम करते है। बुधवार को वह नहा रहे थे। उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गिर गए, जिससे उन्हें चोट लग गई। लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव घर पर पहुंचने के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। घर पर लोगों की भीड़ जुट गई है। पत्नी गुड़िया का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं मां चन्द्रावती बेटे का नाम लेकर बेहोश हो जा रही थीं। राकेश की एक बेटी व बेटा हैं।