फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Belhar block made a record in filling the examination form.

Sant Kabir Nagar News: परीक्षा फाॅर्म भरवाने में बेलहर ब्लाॅक ने बनाया रिकाॅर्ड

Fri, 01 Sep 2023 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Belhar block made a record in filling the examination form.
जवाहर नवोदय विद्यालय में होनी है प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जवाहर नवोदय में कक्षा छह में प्रवेश लिए परीक्षा फाॅर्म भरवाया जा रहा है। इसके लिए सभी ब्लॉकों पर तैनात बीईओ को भी जिम्मेदारी दी गई थी। जिले में बेलहर ब्लॉक ने सर्वाधिक 785 प्रवेश फार्म भरवाएं हैं। जिस पर अधिकारियों ने उन्हे बधाई दी है।

जवाहर नवोदय में कक्षा छह में प्रवेश लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा था। जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। पांच पास छात्रों का फाॅर्म भरवाना था। जिसकी जिम्मेदारी बीईओ को सौंपी गई थी। जिसमें सेमरियावां ब्लॉक ने 212, मेंहदावल ने 224, बघौली ने 145, खलीलाबाद ने 517, नाथनगर ने 389, हैंसर ने 224, बेलहर कला ने 785, पौली ने 167 और सांथा ब्लॉक ने 128 बच्चों का प्रवेश फाॅर्म भरवाया है। जिसमें बेलहर ब्लॉक ने सर्वाधिक फार्म भरवाया है। इसके साथ ही खलीलाबाद और नाथनगर ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। सबसे खराब स्थिति सांथा और बघौली ब्लॉक की रही। बेलहर के बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने बताया कि इस बार ब्लॉक में उम्मीद से ज्यादा आवेदन हुए है। शिक्षकों के सहयोग से बच्चों ने रिकाॅर्ड आवेदन किया है। इसे देखते हुए ब्लॉक में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। जिससे इस ब्लॉक के बच्चे यही पर परीक्षा दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed