{"_id":"66d61639cab99f6f37094744","slug":"beldar-mahasabha-surrounded-sp-office-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120157-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बेलदार महासभा ने एसपी कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बेलदार महासभा ने एसपी कार्यालय का किया घेराव
Tue, 03 Sep 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
- बैजनाथपुर गांव में कोटेदार और प्रधान के बीच हुए विवाद का मामला
- प्रधान पक्ष ने थाने पर एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा के बैजनाथपुर में प्रधान और कोटेदार के बीच हुए विवाद के मामले में प्रधान पक्ष की तरफ से कार्रवाई न होने से नाराज बेलदार महासभा के लोगों ने सोमवार की सुबह को एसपी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान धरने पर बैठ गए। बाद में एएसपी के आश्वासन पर लोग माने। देर शाम धनघटा पुलिस ने प्रधान के भतीजे की तहरीर पर कोटेदार रणविजय सिंह समेत 13 नामजद और 15 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
पूर्व विधायक अलगू चौहान के नेतृत्व में पहुंचे लोग एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। पूर्व विधायक अलगू चौहान ने कहा कि बैजनाथपुर गांव में कोटेदार मनमानी करता है और पूरा राशन बेच देता है, जबकि प्रधान पक्ष के लोगों ने विरोध जताया तो मारपीट कर घायल कर दिया गया। साथ ही केस दर्ज करा दिया गया। जब प्रधान पक्ष के लोग केस दर्ज कराने के लिए थाने पर गए तो एसओ ने भगा दिया और केस दर्ज नहीं करेेंगे।
पूर्व विधायक ने कहा कि जब तक प्रधान पक्ष की तरफ से केस दर्ज नहीं किया जाता है तब तक वह लोग नहीं हटेंगे। इस दौरान एएसपी ने चार लोगों को बात करने के लिए बुलाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगाें ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान रूपावती बेलदार, अंजू चौहान, रामभजन लाल बेलदार, पवन कुमार चौहान, अरविंद चौहान, लक्ष्मण चौहान, अमरजीत चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।