फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   beggar beaten on suspicion of stesking baby.

बच्चा चोरी के शक में भिखारी को पीटा

Fri, 30 Aug 2019 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
beggar beaten on suspicion of stesking baby.
बच्चा चोर के शक में भिखारी को पीटा
विज्ञापन

बाघनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के उसरा शहीद गांव में बृहस्पतिवार की रात एक युवक को लोगों ने बच्चा चोर के शक में पिटाई कर घायल दिया। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने भीड़ से युवक को बचाया और थाने भेजा। फैजाबाद के रहने वाले पीड़ित युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। एसपी ब्रजेश सिंह ने लोगों को अफवाह से बचने की अपील की है।
ग्रामीणों के अनुसार प्राइमरी स्कूल के पास बृहस्पतिवार की रात एक युवक झोला लेकर बैठा हुआ था। कुछ लोगों ने गांव में बच्चा चोर गिरोह के आने की अफवाह फैला दी। थोड़ी देर में बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। भीड़ देखकर युवक घबरा गया। पूछताछ करने पर कुछ बता नहीं पा रहा था। गांव वालों ने उसे बच्चा चोर गिरोह के शक में पिटाई कर दी। कुछ लोगों का कहना था कि आरोपी बच्चों को टॉफी दिखाकर बुला रहा था। सूचना पर दुधारा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराकर आरोपी युवक को थाने लेकर आई।
विज्ञापन

एसओ दुधारा गौरव सिंह व कांस्टेबल राकेश ने बताया कि युवक की तलाशी ली गई तो झोले में कुछ सामान व मोबाइल मिला। पीड़ित युवक तबारक अयोध्या जिले के फैजाबाद का रहने वाला है। वह कई दिनों से इलाके में घूमकर भीख मांग रहा था। पूछताछ के बाद आरोपी युवक को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed