फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   became transfer posting bussiness SP and BSP said rajnath.

सपा और बसपा सरकार में ट्रांसफर पोंस्टिग का चलता था उद्योग : राजनाथ सिंह

Tue, 01 Mar 2022 10:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
became transfer posting bussiness SP and BSP said rajnath.
सपा और बसपा सरकार में ट्रांसफर पोंस्टिग का चलता था उद्योग : राजनाथ सिंह
विज्ञापन

यूपी में अब डबल नहीं ट्रिपल इंजन की चलेगी सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा और बसपा की सरकार में ट्रांसफर-पोस्टिंग का उद्योग चलता था, जो भाजपा सरकार में बंद हो चुका है। वर्ष 2017 में अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ थी, जो पांच सालों में बढ़ कर 21 लाख करोड़ हो गई। यही नया भारत है। यूपी की गणना पहले बीमारु प्रदेश में होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। विकास के पैमाने पर उत्तर प्रदेश काफी आगे बढ़ा है। वे मंगलवार को खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल और धनघटा के बभनौली बागीचे में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि घर में लक्ष्मी कभी हाथी पर बैठ कर नहीं आती हैं और न ही साइकिल चलाकर आती हैं, लक्ष्मी हाथ हिला कर हैलो हाय कह कर भी नहीं आती है। लक्ष्मी जब भी आती हैं, तो कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में यहां लोगों को पक्का मकान मिल होगा। डेढ़ साल में सभी छत विहीन परिवारों का पक्का मकान होगा। प्रधानमंत्री ने गरीबों को मुफ्त में गैस सिंलिडर दिया। अब होली और दीवाली पर एक -एक सिलिंडर मुफ्त दिया जाएगा। 1951 में श्याम प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि कि जब संसद में बहुमत होगा, तो कश्मीर से 370 को चुटकी बजा कर खत्म कर दिया जाएगा। भाजपा ने उसे करके दिखा भी दिया। इतना हीं नहीं भाजपा ने नागरिकता कानून भी बनाया। भाजपा ने 1984 में कहा था कि हम आएंगे तो अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे। हमने मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया और न्यायालय के आदेश पर अयोध्या में राम का भव्य मंदिर बन रहा है। शायद परमात्मा भी नीयति को पहचनाते हैं। कोविड काल से 80 करोड़ परिवारों को महीने में दो बार मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। मजाकिया लहजे में कहा है कि कुछ लोग बेचते जरूर होंगे, आखिर कितना खाएंगे। रूस और यूक्रेन संकट पर भारत प्रभावी भूमिका निभा रहा है। पहले का भारत नहीं रहा। अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया। भारत और चीन के लद्दाख युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कटाक्ष किया था कि चीन के दो -तीन जवान मारे गए, लेकिन भारत के बहुत सारे जवान मारे गए। आस्ट्रेलिया के एक खोजी पत्रकार ने अखबार में लिखा था कि चीन के 50 जवान मारे गए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। आयुष्मान कार्ड और एक घर नल-नल में जल योजना की खासियत बताई। पीएम किसान सम्मान निधि के बारे में कहा कि किसान को साल में छह हजार रुपये खाते में भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने लाचारगी जताते हुए कहा था कि विकास के लिए 100 पैसे भेजते हैं, तो सिर्फ 15 पैसे पहुंच पाते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार की व्यवस्था को खत्म कर दिया और अब लाभार्थियों के खाते में सीधे रकम पहुंचती है। उन्होंने कहा कि 100 सालों में कभी कोरोना जैसी महामारी नहीं आई थी। कोरोना टीका भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया और 90 प्रतिशत लोगों को लग भी चुका है। जबकि ऐसी सुविधा अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन आदि देशों में भी नहीं है। भारत ने दूसरे देशों को भी वैक्सीन दिया। अपने 28 मिनट के भाषण में बड़े सालीन तरीके से लोगों को भाजपा की नीतियों के बारे में समझाया। कहा कि अब उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार नहीं, ट्रिपल इंजन की सरकार चलेगी। मोदी का विजन, योगी का मिशन और जनता का पार्टिसिपेशन होगा। इससे उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। इस दौरान खलीलाबाद से भाजपा प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी, धनघटा के प्रत्याशी गणेश चंद चौहान, जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, उदय राज तिवारी, संगीता वर्मा, राकेश मिश्र, संजीव राय, दीपू सिंह, बनार्जी अग्रहरि, फतेह बहादुर उर्फ जोखई सिंह, महेंद्र नाथ राय, नीलमणि, राकेश पाठक और गणेश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed