फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   beat to teenager

दरवाजे पर कीचड़ फेंकने के संदेह में किशोर को खंभे में बांधकर पीटा

Wed, 02 Mar 2022 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
beat to teenager
दरवाजे पर कीचड़ फेंकने के संदेह में किशोर को खंभे में बांधकर पीटा
विज्ञापन

- मौके पर जुटी भीड़ ने किया हंगामा, पुलिस ने पहुंचकर किशोर को कराया मुक्त
- पीड़ित मां ने कस्बे के चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। कीचड़ फेंकने के संदेह में महुली कस्बे में बुधवार को कुछ लोगों ने एक किशोर को घर के बरामदे के पीलर में बांध कर डंडे से पीटा। घटना के बाद काफी संख्या में लोग जुट गए और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को मुक्त कराया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

किशोर की मां का आरोप है कि बुधवार सुबह सात बजे उसका 14 वर्षीय बेटा चीनी खरीदने जा रहा था। उसी दौरान दरवाजे पर कीचड़ फेंकने के शक में सर्वोत्तम यादव कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके बेटे को पकड़ लिए। आरोप है कि लोग उसके बेटे को बरामदे के पिलर में बांध कर डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। जानकारी होने पर जब मौके पर वह पहुंचीं और बेटे को छुड़ाने का मनुहार करने लगीं तो आरोपितों ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जानमाल की धमकी दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बेटे को छुड़ाई। पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ केडी सिंह ने बताया कि सर्वोत्तम यादव समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed