{"_id":"6727c017f00d16d96b0bb3f5","slug":"be-cautious-irritation-in-throat-chest-and-eyes-due-to-pollution-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123233-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरतें सतर्कता : प्रदूषण से गले, सीने और आंखों में जलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरतें सतर्कता : प्रदूषण से गले, सीने और आंखों में जलन
Sun, 03 Nov 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीपावली के बाद प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। तीन दिनों से वायु प्रदूषण सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। रविवार को एक्यूआई 276 रहा, जबकि शनिवार को 279 पर था। रविवार की सुबह सैर करने वाले लोगों को धुंध दिखाई दिया, साथ ही गले में खराश की भी शिकायत सामने आई।
जिले में प्रदूषण का बढ़ा स्तर लोगों को परेशान कर रहा है। फिलहाल वायु गुणवत्ता सूचकांक में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। दीपावली के दिन बाद एक्यूआई का स्तर 279 पहुंच गया था, जो खराब श्रेणी में था। उसके बाद कुछ सुधार हुआ, लेकिन इसके स्तर में हल्की गिरावट देखी जा रही है। रविवार को एक्यूआई 276 पर दर्ज किया गया। वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण सुबह-शाम वातावरण में धुंध की परत बननी शुरू हो गई है। प्रदूषित हवा में सुबह की सैर पर निकलना ह्दय रोगियों और दमा के रोगियों पर भारी पड़ सकता है।
टहलते समय मुंह खोलने पर चले जाते हैं प्रदूषण के कण
सुबह की सैर पर निकलने वाले टीचर्स काॅलोनी निवासी राकेश मिश्र, विजय आंनद, विनोद यादव आदि ने बताया कि सुबह के समय सैर करने के दौरान मुंह खोलने पर प्रदूाषण के कण आ जाते हैं, ये काफी छोटे होते हैं। पानी से गरारा करने पर ही निकलते हैं। इससे परेशानी हो रही है।