{"_id":"665cd5c78b41ed5532089024","slug":"be-careful-of-irregular-routine-fast-food-youth-are-also-becoming-victims-of-arthritis-khalilabad-news-c-209-1-kld1003-115422-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अनियमित दिनचर्या, फास्ट फूड से रहें सावधान, युवा भी हो रहे गठिया के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अनियमित दिनचर्या, फास्ट फूड से रहें सावधान, युवा भी हो रहे गठिया के शिकार
Mon, 03 Jun 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ठंड के दिनों में परेशान करने वाला जोड़ों का दर्द अब गर्मियों में भी सताने लगा है। जिला चिकित्सालय में गठिया के रोज सौ से डेढ़ सौ मरीज पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में ज्यादातर महिलाएं हैं। खासबात यह है कि युवा भी इसके बड़ी संख्या में शिकार हो रहे हैं।
हड्डी रोग विशेषज्ञ के मुताबिक शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी आम होती जा रही है। इसके कारण गठिया, ऑस्टोपेनिया और ऑस्टोआर्थराइटिस के मरीज बढ़ रहे हैं। समय से उपचार न होने से जोड़ों के खराब होने की आशंका बढ़ जाती है।
अनियमित जीवन जीवन शैली और खानपान में पोषक तत्वों की कमी से गठिया में जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में पहुंची 60 वर्षीय ललिता देवी ने बताया कि उनके पैर के घुटने और पंजों में दर्द और सूजन है। यह पीड़ा हड्डी रोग के ओपीडी में आने वाले किसी एक मरीज की नहीं है। यहां आने वाले अधिकांश मरीज जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सक के मुताबिक जोड़ों में दर्द की समस्या 50 वर्ष से ऊपर के उम्र के लोगों में देखने को मिलती थी। अब यह समस्या युवाओं में भी देखने को मिल रही है। समस्या को लेेकर पचास फीसदी से अधिक महिलाएं अस्पताल आ रही हैं।
विज्ञापन
हड्डी रोग विशेषज्ञ के मुताबिक समय के साथ बहुत कुछ बदला है। अनियमित दिनचर्या, फास्ट फूड और गलत आहार भी इसका कारण है। जो आहार ले रहे हैं उसमें पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व न होने के कारण भी रोग बढ़ रहे हैं। तनावपूर्ण जीवनशैली, व्यायाम की कमी के कारण भी गठिया और जोड़ों की समस्या बढ़ रही है।
- बचाव के उपाय
गलत तरीके से उठना बैठना बिल्कुल न करें।
30 मिनट धूप नियमित लें।
दूध और कैल्शियम युक्त आहार लें।
नियमित 20 से 30 मिनट व्यायाम करें।
अमूमन ठंड के दिनों गठिया और जोड़ों के दर्द की समस्या को लेकर अधिक मरीज आते हैं। लेकिन इन दिनों इनकी संख्या अच्छी खासी है। रोज सौ अधिक मरीज गठिया और जोड़ों के दर्द की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाएं अधिक है। अनियमित जीवन शैली और सही आहार न होना समेत बहुत से ऐसे कारण हैं जिससे लोग गठिया और जोड़ों की समस्या की चपेट में आ रहे हैं।
- डॉ शिव ओंभू
हड्डी रोग विशेषज्ञ