फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Be careful if you come to the city today, the main road will be closed

Sant Kabir Nagar News: आज शहर में आएं तो संभल कर, मुख्य मार्ग रहेगा बंद

Sun, 19 Nov 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 19 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Be careful if you come to the city today, the main road will be closed
छठ पर्व को लेकर आज से शहर में रहेगा रूट डायवर्जन 
संतकबीरनगर। छठ पर्व पर रविवार को शहर के पक्का पोखरा पर अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाओं की भीड़ होगी। महिलाओं की भीड़ को देखते हुए शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। दो बजे के बाद बड़े वाहनों को शहर में पूरी तरह से प्रवेश पर रोक रहेगी। शहर में प्रवेश के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी जाएगी। सिर्फ दो पहिया वाहन और अन्य जरूरी वाहनों को ही शहर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। ऐसे में दोपहर बाद यदि शहर में आएं तो संभल कर।
विज्ञापन

छठ पर्व पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए समय माता मंदिर स्थित पक्का पोखरा पर महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ हाेती है। मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक होते हुए अंबेडकर नगर जाने वाला यही प्रमुख मार्ग है। इसी मार्ग से महिलाएं पक्का पोखरा तक जाती है। जुलूस निकाला जाता है। महिलाएं समूह में गीत गाती हुई पक्का पोखरा तक जाती हैं। शहर में आने वाले बड़े वाहनों के चलते जाम की समस्या और कोई अनहोनी न हो। इसके लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। रविवार को दोपहर दो बजे के बाद मेंहदावल बाईपास के पास बैरिकेडिंग कर दी जाएगी। इसके साथ ही दुर्गा मंदिर बरदहिया, बैंक चौराहा से वाहनों को शहर के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। यह डायवर्जन रविवार को दोपहर दो बजे से लेकर रात में भीड़ समाप्ति तक लागू रहेगा। सोमवार की भोर में तीन बजे के करीब रूट डायवर्जन होगा और भीड़ समाप्ति तक जारी रहेगा। इसके लिए यातायात पुलिस के कर्मी, पीआरडी जवान और होमगार्ड के जवान मुस्तैद किए गए है।
विज्ञापन

00
मोती चौराहा होकर अंबेडकरनगर जाएंगे बाहर से आने वाले वाहन
संतकबीरनगर। छठ पर्व को देखते हुए शहर में रूट डायवर्जन के चलते बड़े वाहनों के आवागमन के लिए रूट निर्धारित किया गया है। गोरखपुर या बस्ती की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें अंबेडकर नगर और धनघटा की तरफ जाना है, वे सरैया बाईपास, मोती चौराहा, विधियानी होते हुए जाएंगे। धनघटा की तरफ से आने वाले वाहन विधियानी, मोती चौराहा और सरैया होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

छठ पर्व पर पक्का पोखरा के पास होने वाली भीड़ को देखते हुए बड़े वाहन के साथ ही कार का प्रवेश भी रोका गया है। इसके लिए रविवार की दोपहर दो बजे से शहर में प्रवेश के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। सिर्फ बाइक व अन्य छोटे वाहन ही शहर में आ सकेंगे। इसके साथ ही यातायात पुलिस, पीआरडी और होमगार्ड की डयूटी निर्धारित की गई है। ताकि लोगों को समस्या न आए। -परमहंस, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed