फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BDO investigation found flaws in composite and primary school

Sant Kabir Nagar News: बीडीओ की जांच में कंपोजिट व प्राथमिक विद्यालय में मिलीं खामियां

Tue, 12 Mar 2024 10:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 12 Mar 2024 10:43 AM IST
विज्ञापन
BDO investigation found flaws in composite and primary school
- नाथनगर क्षेत्र के तरयापार स्थित विद्यालय का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर क्षेत्र के तारयापार में सोमवार को खंड विकास अधिकारी रूप नारायण भारती पहुंचे। ग्राम पंचायत में कायाकल्प योजना के तहत बने कंपोजिट विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय तरयापार में पठन पाठन व अन्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय के परिसर में नव निर्माणाधीन प्राथमिक विद्यालय के सामने फेकी गई मिट्टी व ईंट को तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में सफाई व्यवस्था ठीक न देख नाराजगी जताई।

खंड विकास अधिकारी रूप नारायण भारती सोमवार को कंपोजिट विद्यालय तरयापार पहुंचे। परिसर बन रहे निर्माणाधीन प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किए। विद्यालय के बरामदे में ईट का पिलर देख उसकी जानकारी पंचायत सचिव अजीत शर्मा से मांगी। तो वह यह कहते हुए अनभिज्ञता जताते हुए कहे कि ग्राम पंचायत द्वारा इसका निर्माण नहीं कराया गया है। उसके बाद बीडीओ ने सामने मिट्टी और ईंट आदि फेंका देख उसे हटवाने का निर्देश दिया। कंपोजिट विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक बच्चों को स्मार्ट टीवी बोर्ड के माध्यम हो रही पढ़ाई को देख मंत्रमुग्ध हो गए। उसके उपरांत आंगनबाड़ी केंद्र, समुदायिक शौचालय और प्राथमिक विद्यालय तरयापार प्रथम का निरीक्षण किया। कायाकल्प योजना से कराए गये कार्य को देख कहे कि यह कार्य ब्लॉक क्षेत्र ही नहीं समुचे जनपद के लिए मिशाल है। ग्राम प्रधानों को इस ग्राम पंचायत से सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर पंचायत सचिव अजीत शर्मा, अलका यादव, प्रधान शकुंतला देवी, धर्मेन्द्र यादव उर्फ गुड्डू यादव, जयंत कुमार व मोहित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed