{"_id":"674ff35ae0e2d511ab0d8a8a","slug":"battle-of-supremacy-between-two-parties-bricks-and-stones-were-thrown-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124879-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वर्चस्व की जंग दो पक्षों में मारपीट, चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वर्चस्व की जंग दो पक्षों में मारपीट, चले ईंट-पत्थर
Wed, 04 Dec 2024 11:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:44 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली टैक्सी स्टैंड चौराहे पर मंगलवार शाम को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले। इसमें कुछ लोग घायल हुए। सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर कुछ दिनों से दो पक्षों में तनाव की चर्चा हो रही है। वहीं वर्चस्व को लेकर भी विवाद भी सामने आया है। पुलिस ने इस मामले छह लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं आठ के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की है।
महुली टैक्सी स्टैंड पर रोज की तरह लोगों की आवाजाही लगी थी। दुकानों पर ग्राहक खरीदारी कर रहे थे। अचानक बाइक से पहुंचे दो गुटों में मारपीट होने लगी। दौड़ा-दौड़ाकर एक-दूसरे दोनों पक्षों में मारपीट हुई। यह देखकर लोग सन्न रह गए। अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से ईंट-पत्थर भी चले। सूचना पर पहुंची पुलिस छह लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस ने आठ के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की है। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ है।