{"_id":"679d105b151eaaf94c0d6900","slug":"bathing-in-ganga-gave-energyroad-jams-made-me-tired-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-127874-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गंगा स्नान ने दी ऊर्जा...रास्ते के जाम ने थकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गंगा स्नान ने दी ऊर्जा...रास्ते के जाम ने थकाया
Fri, 31 Jan 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर कुंभ से वापस लौटे श्रद्धालु।
संतकबीरनगर। जिले में प्रयागराज से श्रद्धालुओं का आना जारी है। अब तक 38 बसें प्रयागराज से यात्रियों को लेकर आ चुकी हैं। जिन्हें यहां से वापस भेजा गया है। जिले से कुल 338 बसें गई थीं। वहीं हाईवे पर अयोध्या की तरफ वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। यात्रियों को जाम की वजह से 36 घंटा तक सफर करना पड़ा।
प्रयागराज महाकुंभ से काफी धीमी गति से बसें आ रही है। शुक्रवार को आठ बसें प्रयागराज से खलीलाबाद आई। जिनकी यहां पर इंट्री करवाकर उन्हें वापस श्रद्धालुओं को लाने के लिए भेज दिया गया। श्रद्धालुओं की मानें तो भारी जाम के वजह से 36 घंटा तक रास्ते में सफर करना पड़ा। इसके वजह से उन्हें काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। खाने-पीने और शौच के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। यहां पहुंचने के बाद यात्रियों ने काफी राहत की सांस लिया। प्रभारी बस अड्डा टीएन दूबे ने बताया कि बसें काफी धीमी रफ्तार में यहां पर आ रही हैं। प्रयागराज के आसपास कई स्थानों पर जाम लगने के वजह से समय से गाड़ियां नहीं आ पा रही हैं। जो गाड़ियां यहां पर पहुंच रही हैं उनको तत्काल बिना यात्री के श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए रवाना कर दिया जा रहा है।
रास्ते भर मिला लोगों का सहयोग : प्रयागराज गए लोग वहां से वापस लौट रहे हैं, लेकिन उनके आने की गति धीमी है। 30-30 घंटे तक लोग जाम में फंसकर लोग वापस लौट रहे हैं, लेकिन लोगों को सुकून है कि वह प्रयागराज में स्नान कर आए। रास्ते में लोगों की आवाभगत से वह काफी राहत मिली।