{"_id":"6193f1168c81d44e56202bdb","slug":"basic-school-sports-organized-khalilabad-news-gkp4165825166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता : बालक वर्ग में राम सिंह व बालिका वर्ग में फरजाना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता : बालक वर्ग में राम सिंह व बालिका वर्ग में फरजाना चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता : बालक वर्ग में राम सिंह व बालिका वर्ग में फरजाना चैंपियन
सांथा। जूनियर हाईस्कूल करमा कला में दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में राम सिंह व बालिका वर्ग में फरजाना चैंपियन रहीं। जूनियर स्तर में बालक संवर्ग में रामसुख व बालिका में मुस्लिमा चैंपियन रहीं। अंतिम दिन मंगलवार को प्रतिभागी पुरस्कृत किए गए। प्रथम, द्वितीय तथा तीसरा स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने से विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
प्रतियोगिता में 50, 100, मीटर दौड़ प्राथमिक संवर्ग बालिका में संगम और फरजाना ने क्रमश: प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100, 200, 400, 600 मीटर दौड़ में जूनियर बालिका संवर्ग में मुस्लिमा, अंशु, रुमन, खुशी ने क्रमश: प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालकों की 100, 200, 400, 600 मीटर दौड़ में जूनियर संवर्ग में रामसुख, अमन, विजय, अभिषेक को क्रमश: प्रथम स्थान मिला। 50,100 मीटर दौड़ में प्राथमिक बालक संवर्ग में विकास यादव व राम सिंह को क्रमश: प्रथम स्थान मिला। बीईओ गीतांजलि त्रिपाठी ने पुरस्कार वितरण किया। कहा कि खेल से स्वास्थ्य एवं चारित्रिक विकास होता है। इस तरह के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है और वह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। इस अवसर पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनोज मिश्रा, अमरेश सिंह, डॉ राघवेंद्र प्रताप रमन, विपिन शुक्ला, रामनिवास मौर्य, अरशद परवेज, लक्ष्मी, अमित सिंह, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, सर्वेश राय, हरिकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।