फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Basic Education Department of the Pledge of hygiene 'Fell'

स्वच्छता की शपथ में बेसिक शिक्षा विभाग ‘फेल’

Wed, 13 Jul 2016 11:38 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Wed, 13 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Basic Education Department of the Pledge of hygiene 'Fell'
 जहां पूरे देश में स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। हर जगह साफ सफाई के लिए संकल्प दिलाया जा रहा है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार प्रधानमंत्री के अभियान पर पलीता लगाने में लगे हुए है। विद्यालयों में प्रार्थना के समय बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जो शपथ दिलाई जानी थी, वह शिक्षक नहीं दिला रहे हैं। यह मामला बीएसए के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने लापरवाही बरतने वाले समस्त बीईओ को कार्रवाई के लिए कड़ी चेतावनी जारी किया है। 
विज्ञापन


स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत सभी विद्यालयों में प्रार्थना के समय बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताना था और उसके बाद स्वच्छता के प्रति संकल्प दिलाना था। इसके साथ ही समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, एनपीआरसी को विद्यालयों का निरीक्षण कर शपथ दिलाए जाने की योजना के बारे में जानकारी लेनी थी, पर कोई भी अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं हुआ। 
विज्ञापन


हालत यह है कि किसी भी विद्यालय में स्वच्छता के प्रति बच्चों को संकल्प नहीं दिया जा रहा है। यह हम नहीं बीएसए की रिपोर्ट कह रही है। जिससे नाराज बीएसए ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि विद्यालयों में प्रार्थना के समय सभी छात्रों को स्वच्छता के प्रति बच्चों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह शपथ दिलाई जाए कि स्वच्छता के प्रति भी जागरूक रहे, लेकिन संज्ञान में आया है कि इस योजना का पालन नहीं किया जा रहा है। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा संकल्प नही दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही एबीआरसी, एनपीआरसी और खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण भी नहीं किया जा रहा है। जो खेदजनक है। इसका गहन निगरानी किया जाए। किसी भी अधिकारी द्वारा योजना के क्रियान्वयन में कमी पाई जाती है तो उसका संपूर्ण उत्तरदायित्व खंड शिक्षा अधिकारी की होगी और कार्रवाई की जाएगी। 


बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि विद्यालयों पर स्वच्छता के प्रति दिलाया जाना वाला शपथ नहीं दिलाई जा रही है। जो अत्यंत गंभीर मामला है। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी दी है। अगर निरीक्षण के समय मामला संज्ञान में आएगा तो संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई तो होगी ही संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed