{"_id":"622a40b12ce75a743e4408a2","slug":"baricating-on-counting-centre-khalilabad-news-gkp429542281","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना केंद्र के आसपास रही बैरीकेटिंग, सिर्फ पास वालों को मिली एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना केंद्र के आसपास रही बैरीकेटिंग, सिर्फ पास वालों को मिली एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना केंद्र के आसपास रही बैरीकेटिंग, सिर्फ पास वालों को मिली एंट्री
मोबाइल पर रहा बैन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना को लेकर प्रशासन सख्त रहा। इस दौरान मतगणना केंद्र के आसपास के क्षेत्र में बैरीकेटिंग कर आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी। बगैर पास वाले लोगों को आगे नहीं जाने दिया गया। एचआरपीजी कॉलेज गेट पर एजेंटों सहित अन्य लोगों की सघन जांच की गई।
मतगणना केंद्र के आस-पास भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए शुगर मिल चौराहे के पास और बाईपास की तरफ बैरीकेटिंग की गई थी। यहां पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मुस्तैद थे। हर आने-जाने वालों को चेक किया जाता रहा। सिर्फ पास वाले लोगों को ही बैरीकेटिंग के अंदर प्रवेश दिया गया। आम लोगों के आने-जाने के लिए शुगर मिल से बाईपास की ओर रास्ता मोड़ दिया गया था। मतगणना स्थल पर मीडिया के लिए अलग से मीडिया सेंटर बनाया गया था, जहां पर चक्रवार मतगणना परिणाम उपलब्ध कराने के लिए जिला सूचना विभाग के कर्मी लगे रहे। साथ ही परिसर में टेलीविजन लगाया गया था ताकि लोगों को विभिन्न प्रांतों के मतगणना परिणाम की जानकारी मिलती रहे। बीच-बीच में डीएम दिव्या मित्तल व एसपी डॉ. कौस्तुभ मतगणना केंद्र पहुंच कर जायजा लेते रहे।