{"_id":"5f848d118ebc3e9b9c28e4c1","slug":"bardahiya-kapda-mandi-open-khalilabad-news-gkp3691239120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरदहिया कपड़ा मंडी के कारोबारियों की मुस्कान लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरदहिया कपड़ा मंडी के कारोबारियों की मुस्कान लौटी
विज्ञापन
बरदहिया बाजार में लगे कपड़े की दुकान पर खरीदारी करते लोग।
- फोटो : KHALILABAD
बरदहिया कपड़ा मंडी के कारोबारियों की मुस्कान लौटी
22 मार्च से ही बंद चल रही थी पूर्वांचल की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी, खुली
रविवार और सोमवार को लगती है बरदहिया में दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पूर्वांचल की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी बरदहिया बाजार के कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। रविवार और सोमवार को लगने वाली मंडी में इस बार बड़ी संख्या में कारोबारी शामिल हुए। साथ ही खरीदारी करने वालों की भी भीड़ लगी रही। मंडी 22 मार्च से बंद चल रही थी। हालांकि, कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना प्रशासन के लिए चुनौती साबित होगा।
कपड़ा मंडी, बरदहिया बाजार में गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, आंबेडकरनगर, बस्ती, कानपुर, सुल्तानपुर आदि जिलों के व्यापारी आते हैं। दो दिन लगने वाली इस कपड़ा मंडी में लाखों का कारोबार होता है। कोरोना संक्रमण के कारण 22 मार्च को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू की घोषणा की, तभी से यह मंडी वीरान हो गई थी। ऐसे में मंडी में कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया था। खासकर बुनकरों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। कारण यह है कि बुनकरों द्वारा बनाए गए कपड़े की खपत इसी मंडी में होती रही है। इसको लेकर बुनकर और अन्य कारोबारी जिला प्रशासन से लगातार मंडी को खोलने की मांग करते रहे हैं। अब जबकि अनलॉक चरणबद्ध तरीके से हो रहा है तो इस मंडी में भी रौनक लौट आई है। रविवार की रात से लेकर सोमवार के दिनभर मंडी में दुकानें सजी रहीं और लोग खरीदारी करने पहुंचते रहे। मंडी खुलने की खुशी कारोबारियों में साफ रूप से दिखाई दी। बुनकर मो. इसहाक अंसारी ने कहा कि लॉकडाउन में कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो गया था। पावरलूम बंद करने की नौबत आ गई थी, लेकिन अब मंडी खुल गई है। काफी सुकून मिला है। यहां के कारोबारी मनोज कुमार ने कहा कि अब ठंड का मौसम आ रहा है। ऊनी कपड़ों की मांग यहां ज्यादा रहती है। मंडी खुलने से नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है।